हेमंत कैबिनेट ब्रेकिंग: झारखंड कैबिनेट की बैठक परसों, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कल तक प्रस्तावों को...

Hement Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 20 सितंबर को होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। चुनावी सरगर्मियों के बीच ये बैठक होगी, लिहाजा कई लोकलुभावन फैसले भी सरकार ले सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा व पुलिस विभाग से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं झारखंड के कई जिलों में सूखे की स्थिति भी दिखी है, लिहाजा बैठक में उस पर भी चर्चा की जायेगी। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कुछ अहम प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

Jharkhand Cabinet: झारखंड मंत्रालय में होगी कैबिनेट की बैठक

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।

Jharkhand Cabinet: 6 सितंबर को हुई थी कैबिनेट

झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक छह सितंबर को बुलायी गयी थी। प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना समेत 63 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी थी। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने छह सितंबर की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनमें झारखंड के रांची में 520 बेड के आदिवासी हॉस्टल बनाने की मंजूरी दी गयी थी. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए खर्च को लेकर 29 करोड़ की स्वीकृति दी गयी थी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 साल की उम्र से देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी। सहायक पुलिसकर्मियों के अवधि विस्तार को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिली थी।

Related Articles
Next Story