हेमंत सरकार की "मंईयां सम्मान योजना”, जानिये महिलाओं को क्या देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री नयी सौगात, कैसे मिलेगा लाभ

Jharkhand Chief Minister Maiyan Samman Yojana: चुनाव की घड़ी करीब है, लिहाजा सरकार का बड़ा फोकस महिलाओं की तरफ है। हेमंत सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। कैबिनेट पर इसकी मुहर लग गयी है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि झारखंड की माताओं और बहनों के लिए हमारी सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम - “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” (JMMSY) । आपकी अबुआ सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि हम अपनी बेटियों/बहनों/माताओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने हेतु कृतसंकल्पित है। JMMSY के माध्यम से हम झारखंड की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के नामकरण में संशोधन की स्वीकृति दी गयी. अब यह झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नाम से जानी जाएगी।

झारखंड में इससे पहले भी महिलाओं के लिए बड़ी योजना की शुरुआत की थी।इस योजना के तहत झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी महिलाओं को सम्मान राशि देगी। सोरेन ने ऐलान किया है कि झारखंड सरकार 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि मुहैया कराएगी। साहिबगंज के राजमहल में और अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर ये बड़ी घोषणा की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है. इसके लिए आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए. हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है. उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story