Hemant Soren Live: रांची सहित इन 5 जिलों के महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दे रहे 70 करोड़ का सौगात, देखें लाइव

रांची: सीएम हेमंत सोरेन बुधवार यानी आज पांच जिलों की सात लाख, चार हजार महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की करीब 70 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। इसके लिए नामकुम के खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यहां देखें लाइव...


रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि

यहां दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा की महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जा रही है। इन महिलाओं की अगस्त की राशि खाते में भेजी जा चुकी है। अब इन्हें सितंबर की राशि दी जा रही है।


इधर, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 30 दिन पूरे हुए हैं। इस दौरान 45 लाख से अधिक बहनों के खाते में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंचा चुके हैं। जिन बहनों के आवेदन में त्रुटियां हैं, उसे भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लग रहे कैंपों में दूर किया जा रहा है। 48 लाख आवेदन के लक्ष्य को हमने तीन सम्मान में पूरा कर लिया है।

Related Articles
Next Story