हिमंता ने की हेमंत की तारीफ ! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया कुछ ऐसा काम, हिमंता विस्वा सरमा को भी बोलना पड़ा...

रांची। भीषण बाढ़ ने असम को तबाह कर दिया है। कई इलाके पानी में डूबे हैं, तो मुख्यालय से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मदद के लिए धन्यवाद दिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।'

मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि असम की जनता की ओर से मैं झारखंड की दयालु जनता और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की हृदय से सराहना करता हूं।’ राज्य में बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली और तूफान से अब तक कम से कम 113 लोग मारे गए हैं। असम के 10 जिलों में बाढ़ की वजह से 1.30 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं।'

वहीं हिमंता विस्वा सरमा के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि ‘आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।’ झारखंड सरकार की ओर से इससे पहले भी देशभर के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक विभीषिका आने पर मदद का हाथ बढ़ाया जाता रहा है।





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story