चंपाई सोरेन जी कैसे हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सीएम को किया फोन, तबीयत का जाना हाल, हॉस्पीटल से हुए डिस्चार्ज

Chamapi Soren: चंपाई सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद चंपाई को जमशेदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंपाई सोरेन ने अस्पताल के ही बेड से साहिबगंज में जनता को संबोधित किया था। अब से कुछ देर पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। चंपई सोरेन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती थे।

ब्लड शुगर की से जुड़ी समस्याओं के कारण शनिवार की रात को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चंपई सोरेन को फोन कर के उनके स्वास्थ्य का हाल जाना है। चंपई सोरेन के एक सहयोगी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने सुबह चंपई सोरेन को फोन किया है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

शुगर लेवल में गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, चंपई ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। अब चंपई ने जानकारी दी है कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

आपको बता दें कि अगस्त महीने में चंपई सोरेन अनादर और अपमान का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को दो फरवरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, हेमंत के जमानत पर जेल से वापस आते ही चंपई को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Related Articles
Next Story