कैबिनेट की अहम बैठक आज: नयी निुयक्ति, कर्मचारियों को भत्ता सहित इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Champai Cabinet Meeting: झारखंड में कैबिनेट की अहम बैठक शाम चार बजे से होगी। बैठक में 25 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कल शाम तक ही सभी प्रस्ताव सीएम सचिवालय भेजे जा चुके थे। वित्त विभाग से भी दो से ज्यादा अहम प्रस्ताव है, लिहाजा कयास है कि आज कर्मचारियों के मुद्दे पर बड़ा फैसला हो सकता है। वहीं नयी योजना की सौगात भी आज की कैबिनेट में मिलेगी। फ्री बिजली योजना पर आज मुहर लग सकती है।

बैठक में मुख्य मंत्री चम्पाेई सोरेन द्वारा पिछले दिनों की गई कई घोषणाओं पर मुहर लगने की संभावना है। इसमें महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने, गैस सब्सिडी, 15 लाख का चिकित्साे सुविधा आदि शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट में नियुक्ति का पिटारा भी चंपई सरकार खोल सकती है। सरकार 3 महीने में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां देने वाली है। लिहाजा आज की बैठक में भर्ती प्रक्रिया पर भी मुहर लगेगी।

कर्मचारियों के HRA के मुद्दे पर पिछली कैबिनेट में ही मुहर लगनी थी, लेकिन तकनीकी वजहों से ये फैसला नहीं हो पाया। लिहाजा आज उम्मीद है कि कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता पर चंपाई कैबिनेट मुहर लगा देगी। इस फैसले के बाद भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वित्त ने इसे लेकर काफी पहले ही प्रस्ताव तैयार कर लिया था। अब बस कैबिनेट की मुहर का इंतजार है। वहीं मानसून के मद्देनजर खाद बीज की उपलब्धता को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा होगी।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story