IPS अंकिता शर्मा का 2 साल पुराना पोस्ट बना BJP के लिए संजीवनी, मिनटों में बदल दी पूरी बाजी, जानें पूरा मामला

रांची। झारखंड में युवा आक्रोश रैली में लाठीचार्ज, आंसू गैस और पत्थरबाजी की घटना में छत्तीसगढ़ की IPS अंकिता शर्मा का दो साल पुरान पोस्ट काफी चर्चा में आ गया है। झारखंड के तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं ने सक्ती एसपी अंकिता शर्मा के दो साल पुराने पोस्ट के स्क्रीन शॉट को शेयर किया। मामला इतना तूल पकड़ा कि, झारखंड की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने ऑफिशियल X हैंडल से अपने पोस्ट को डिलीट करना पड़ गया।

क्या है पूरा मामला

झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता, अनुबंधकर्मियों के नियमितिकरण और बेरोजगारी भी है। भाजपा ने 23 अगस्त यानि शुक्रवार को युवाओं के आक्रोश को सड़क पर उताराते हुए युवा आक्रोश रैली निकाली। करीब 5000-10000 युवाओं की भीड़ रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंची थी। जब ये रैली चल रही थी, इसी दौरान भाजपा का दावा है कि, पुलिस की तरफ से आंसू गैस छोड़े जाने लगे। पत्थर भी फेंके गये,लाठियां भी भांजी गयी और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ। इस घटना में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता लहूलूहान भी हो गये। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर रांची से लेकर दिल्ली तक के भाजपा नेताओं ने फोटो पोस्ट कर हेमंत सरकार और पुलिस को आड़े हाथों लिया। हिमंता विस्वा सरमा ने लहूलुहान भाजपा कार्याकर्ता और वाटर कैनन के इस्तेमाल की फोटो शेयर करनी शुरू की।

सरकार के बचाव में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के आफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक कांस्टेबल की तस्वीर पोस्ट की गयी। उस कांस्टेबल के पीठ पर जूते का निशान था। दरअसल, झामुमो चाह रही थी, वो इस फोटो के जरिये ये संदेश दे कि, पुलिसकर्मी के साथ भाजपा के नेताओं ने ज्यादती की है, उन्हे जूते से मारा गया है। लेकिन यही दांव झामुमो को उलटा पड़ गया। जिस तस्वीर को झामुमो की तरफ से कैप्सन के साथ पोस्ट किया था। वो एक वायरल फोटो थी। इस फोटो को छत्तीसगढ़ की IPS अंकिता शर्मा ने 9 अगस्त 2022 को अपने ट्वीट्र हैंडल पर पोस्ट किया था।

IPS अंकिता की पुरानी पोस्ट से भाजपा ने दिया जवाब

झामुमो ने फोटो पोस्ट की, तो भाजपा की किरकिरी शुरू हो गयी। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ मारपीट किये जान को लेकर ट्वीटर हैंडल पर भाजपा को ट्रोल किया जाने लगा। भाजपा बचाव में लगी ही थी, कि उनके हाथ IPS अंकिता शर्मा का 9 अगस्त 2022 को किया पोस्ट हाथ लग गया। फिर क्या था, भाजपा को मानो संजीवनी मिल गयी। अंकिता शर्मा के ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट झारखंड से लेकर दिल्ली तक शेयर किया जाने लगा। झारखंड के पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के अलावे हजारों की संख्या में भाजपा नेताओं ने IPS अंकिता शर्मा के ट्वीटर हैंडल पर दो साल पुरानी पोस्ट के स्क्रीन शॉट को शेयर किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को पोस्ट करना पड़ी डिलीट

इधर झामुमो की झूठ पकड़ी गयी, तो हंगामा मच गया। आनन-फानन में झामुमो ने सोशल मीडिया से उस पोस्ट को हटाया। उधर, सोशल मीडिया से झामुमो ने पोस्ट हटाया, तो भाजपा और हमलावर हो गयी। बाबूलाल मरांडी ने झूंठी पोस्ट करने वाले ट्वीटर हैंडल को बंद करने के साथ साथ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

क्या था, अंकिता शर्मा के उस पोस्ट में

दरअसल, एसपी अंकिता शर्मा ने 9 अगस्त 2022 को एक पुलिसकर्मी की फोटो पोस्ट की थी। कैप्शन में लिखा था POLICE….पुलिसकर्मी की कमर में जूते का निशान लगा था। इस फोटो के बारे में सच्चाई ये थी कि, ये फोटो महाराष्ट्र पुलिस की है। किसी प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के साथ उस वक्त ये हरकत की थी। ये फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। दो साल बाद ये फोटो अंकिता शर्मा के वाल से फिर वायरल हो गयी

Related Articles
Next Story