झारखंड: 3 हॉकी खिलाड़ी की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में 8 हॉकी खिलाड़ी आ गए। इसमें तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच खिलाड़ी घायल हुए हैं।





घटना टूटीकेल पंचायत के झपला की है। हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी एक जगह तैयार होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी खिलाड़ी पेड़ के नीचे आ गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी।


मृतक खिलाड़ी की पहचान सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस के रूप में की गई है। वहीं, क्लेमेंट बागे, जैलेश बागे, सलीम बागे, पतरस बागे और पतिराम बागे गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आनन फानन में कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

Related Articles
Next Story