25 जुलाई को झारखंड बंद: पर्चा जारी कर झारखंड बंद की दी गयी सूचना, जानिये क्या है वजह

Jharkhand Band: 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद करने का ऐलान नक्सलियों ने किया है। इस बाबत नक्सलियों ने पर्चा जारी कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं। हालांकि मुख्य रूप से नक्सलियों की नाराजगी नक्सली जया हेंब्रम की गिरफ्तारी को लेकर है। जया हेंब्रम एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी है। जया की गिरफ्तारी के विरोध में ही नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है।

बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने पर्चा जारी कर 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया है। पर्चा में लिखा है कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया दीदी और उनके साथ पकड़े गए तीन लोगों को गायब कर दिया गया है। उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही हैं।

कमेटी इसका पार्टी कड़ी भर्त्सना करती है. उनकी गिरफ्तारी के विरोध में 25 जुलाई को एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया जाता है. नक्सलियों ने अपने साथियों से अपील किया है कि वह जया हेंब्रम की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए बंद को सफल बनाएं। आपको बता दें कि धनबाद में कैंसर का इलाज करवा रही महिला नक्सली जया सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बिहार भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य और क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया हेंब्रम उर्फ जया दी के साथ और तीन लोगों शांति कुमारी, डॉक्टर पांडे और उनके सहयोगियों को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों ने कहा है कि सभी को पुलिस ने गायब कर दिया है। वो उन्हें मारना चाहते हैं। इलाज करा रही नक्सली की सूचना देने वालों को माओवादी कमेटी ने गद्दार कहा है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story