झारखंड: CM हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा, अब इस उम्र की लड़कियों को भी मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ

रांची: नामकुम में आज झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. आगे भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रमंडलवार कार्यक्रम का आयोजन कर बहनों को तोहफा देने की शुरुआत की थी. राज्य के पांचों प्रमंडलों में समारोह के साथ आज मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का समापन हो गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात दे दी. अभी 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है. अब सरकार ने उम्र सीमा घटाकर 18 साल करने की घोषणा कर दी है।

Related Articles
Next Story