झारखंड बड़ी खबर: चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर, जानिये हेमंत सोरेन किस तारीख को लेंगे शपथ

Hement Soren Chief Minister: चंपाई सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। शाम करीब 7.30 बजे मुख्यमंत्री पद से चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। चर्चा है कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ हेमंत सोरेन ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में ही कई मंत्री भी शपथ लेंगे। राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने दावा किया कि वह भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

हालांकि अभी तक इस संदर्भ में अधिकारिक कोई जानकारी नहीं है। खुद हेमंत सोरेन ने भी शपथ को लेकर कुछ नहीं कहा, उन्होंने बस इतना ही कहा है कि समय आने पर जानकारी दे दी जायेगी। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है।

हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले राजधानी रांची में बुधवार को हुई आईएनडीआईए के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायकों की आम सहमति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज शाम में ही पडुच्चेरी यात्रा से रांची पहुंचे थे। चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेंगे।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story