झारखंड: कैबिनेट की बैठक कल, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, नयी नौकरियों पर लग सकती है मुहर

रांची: चंपाई कैबिनेट की बड़ी बैठक कल होने वाली है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगेगी। सबसे बड़ी खुशखबरी युवाओं को मिल सकती है। राज्य सरकार घोषणाओं के मुताबिक नयी भर्तियों पर मुहर लगा सकती है। वहीं शासकीय कर्मचारियोंको हाउस रेंट अलाउंस के बारे में भी राज्य सरकार फैसला ले सकती है। वहीं कई विकास योजनाओं के संदर्भ में कैबिनेट में मुहर लग सकती है।

आपको बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 28 जून को होगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी किया है और विभागों से प्रस्ताव मांगा है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में भी प्रस्तावों की लंबी सूची है। 25 से ज्यादा प्रस्तावों को बैठक में हरी झंडी मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक चुनाव पूर्व किये गये वादों को लेकर चंपई सरकार काफी तत्पर है। लिहाजा बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछली कैबिनेट में मंत्रियों की अनुपातिक संख्या कम होने को लेकर कैबिनेट की वैधानिकता पर सवाल खड़े किये गये थे। शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावे पथ निर्माण विभाग से कई प्रस्ताव कल कैबिनेट में रखे जायेंगे।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story