झारखंड: मंत्री का सचिव बताकर विभागों को खड़काया फोन, दर्ज हुई FIR, जानिये क्या मांग रहा था जानकारी

रांची। खुद को मंत्री का सचिव बताकर विभागों में फोन घुमाने वाले शातिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जगन्नाथपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।


आरोप है कि फोन करने वाला खुद को मंत्री का निजी सचिव बताकर विभागीय पदाधिकारियों से वर्ष 2023-24 की योजनाओं की सूची और पूरी जानकारी मांग रहा है। हालांकि उस शातिर की मंशा क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

इस मामले मंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद कृषि पशुपालन एवं सहकारिता और आपदा प्रबंधन विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आप्त सचिव संदीप दूबे ने जगन्नाथपुर थाना में फर्जीवाड़ा का एक मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बताया है कि पिछले कई दिनों से एक मोबाइल नंबर से विभागीय पदाधिकारियों को फोन किया जा रहा है।

फोन कर आरोपी ने खुद को मंत्री का निजी सचिव बताकर विभागीय पदाधिकारियों से वर्ष 2023-24 की योजनाओं की सूची और पूरी जानकारी मांगी है।

उक्त मोबाइल का जब लोकेशन पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि मधुपुर से कोई उक्त नंबर से फोन कर रहा है। हालांकि जब इस मामले में विभाग की तरफ से मंत्री दीपिका पांडेय को जब जानकारी दी गयी, तो उन्होंने बताया कि वे ऐसे किसी नंबर को नहीं जानतीं।

जिसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आये। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट बताया कि उनकी तरफ से किसी को भी विभागीय जानकारी मांगने के लिए नहीं कहा है। इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story