झारखंड: ग्रेड पे व प्रोन्नति की मांगों को लेकर लिपिकों की हड़ताल जारी, पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर मांगें पूरा कराने का दिया आश्वासन

रांची। शिक्षा विभाग के लिपिकों की हड़ताल जारी है। अपनी अलग-अलग मांगों को शिक्षा विभाग के लिपिक 12 अगस्त से ही अनिश्चतकालीन हड़ताल पर हैं। दरअसल झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा झारखंड ने दो सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू किया है। इस आंदोलन में राज्य के शिक्षा विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय, मुफस्सिल कार्यालय एवं सरकारी माध्यमिक विद्यालय प्लस टू सहित लिपिक हड़ताल पर हैं। इन लिपिकों की मांग नियुक्ति तिथि से ग्रेड वेतन 2400 एवं समान प्रोन्नति व सेवा शर्त प्रदान करने की है।




मांग पूरी नहीं हुई, तो जारी रहेगी हड़ताल

प्रमुख मांग :-

1 झारखंड राज्य के सभी लिपिक का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2400 किया जाए।

2 झारखंड राज्य के सभी विभागों में एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली लागू की जाए ।






आपको बता दें कि मांगों एवं कर्मचारी हितों के रक्षार्थ में सचिव/ अध्यक्ष झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ देवघर का नैतिक रूप से लिखित समर्थन प्राप्त है। आज दिनांक 16. 8.24 को झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा देवघर इकाई के द्वारा सुरेश पासवान पूर्व मंत्री झारखंड सरकार को अपने मांगों के प्रति मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोंपा गया। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने लिपिक मोर्चा को आश्वस्त किया गया कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मिलकर मांगों को पूर्ण करायेंगे।





सुरेश पासवान पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के स्वागत में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अमित कुमार सिंह ने अपना संबोधन किया ।हड़ताल स्थल पर प्रकाश कुमार जिला संयोजक, संतोष कुमार दास प्रमंडलीय सचिव कुमोद कुमार रंजन, ओम जय, गौरव कुमार , संजीव कुमार, गौतम कुमार राय, राहुल आनन्द, सोनू राज ,अभिषेक मिश्रा, चंद्रशेखर प्रसाद राय योगेश कोल, प्रेमचंद , जितेंद्र भारती, श्याम कुमार मिश्रा, विद्यासागर, संतोष पासवान, अखिलेश कुमार, सुजीत कुमार रीता वर्मा ,श्वेता कुमारी, स्मिता कुमारी ,नीलम कुमारी ,संचिता मिश्रा, राखी कुमारी, दीप्ति रानी किस्कू, खुशबू कुमारी, वरुण कुमार मंडल, मनोज कुमार दास, निर्मल नीरज , अजय किस्कू, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आलोक कुमार अनंत कुमार प्रभारी प्राचार्य प्लस टू विद्यालय तिलकपुर , मनोज कुमार शाह अरुणाभ चटर्जी गौतम कुमार, आर०मित्रा विद्यालय करुणा रानी सहित 50 से ज्यादा लिपिक हड़ताल स्थल पर उपस्थित थे।

Related Articles
Next Story