झारखंड का चुनावी सर्वे: हेमंत सोरेन के कामों से खुश नहीं है झारखंड के लोग, झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे रिपोर्ट, जानिये क्या है जनता मूड

Jharkhand Servey: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले न्यूज चैनल आजतक न्यूज चैनल ने 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में राज्य में 27 फीसदी लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं।


वहीं 37 फीसदी असंतुष्ट और 34 फीसदी जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुए इस सर्वे में 1 लाख 36 हजार 463 लोगों ने हिस्सा लिया।

सर्वे के नतीजों से पता चला है कि 27% लोग झारखंड सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 37% लोग नाखुश हैं। 34% लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट बताया। सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या है।


इसके जवाब में 44% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। 15% लोगों ने महंगाई, 14% ने विकास, 3% ने भ्रष्टाचार और 2-2% लोगों ने कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

आधे से ज्यादा लोगों की पहली पसंद पीएम मोदी

इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो 56% लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देंगे। वहीं 35% लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह सर्वे दिखाता है कि झारखंड में चुनाव से पहले जनता के मन में क्या चल रहा है?

झारखंड में विपक्ष का परफॉर्मेंस भी खराब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात करें तो 25% लोग उनके काम से खुश हैं। 35% लोग उनके काम से नाखुश हैं। 30% लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट बताया। सर्वे में लोगों से विपक्ष के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया। केवल 14% लोग ही विपक्ष के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। 30% लोग विपक्ष से असंतुष्ट और 17% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं।

सांसदों और विधायकों का मूड मीटर क्या है?

झारखंड में सांसदों के कामकाज से 24% लोग संतुष्ट हैं, जबकि 29% लोग नाखुश हैं। वहीं, 26% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। अगर विधायकों की बात करें तो 28% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 35% लोग नाखुश और 31% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story