झारखंड चुनाव: भाजपा-आजसू को मुख्यमंत्री ने बताया सूखा पेड़, कहा, अब ना तो इनका झंडा दिखेगा और ना व्यक्ति

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। चुनावी सभाओं में एक दूसरे पर जमकर हमले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा और आजसू गठबंधन पर जमकर हमला बोला है।


हेमंत सोरेन ने कहा है कि ध्यान रखिएगा! यह लोगों को चाचा बनाकर, काका बनाकर, मामा बनाकर आपके घर भेजेंगे। लेकिन आपको भाजपा-आजसू के बहरूपियों से सतर्क रहना है। उन्होंने भाजपा और आजसू को सूखा पेड़ बताया।

मुख्यमंत्री ने ईचागढ़ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ विधानसभा से सविता महतों की जीत सुनिश्चित हैं। इस दौरान उन्होंने NDA को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने सविता महतो को मजबूत प्रत्याशी बताते हुए कहा कि अभी विपक्ष के लोग, अलग-अलग कोने से, कोई पूर्व से, कोई पश्चिम से आएंगे और इन्हें कमजोर समझ कर गिद्ध की तरह टूट पड़ेंगे।

लेकिन याद रखिएगा, यह सबिता महतो जी हैं। इनके पीछे पूरे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। वीर शहीद निर्मल महतो जी का आशीर्वाद है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद इनके सिर पर है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भाजपा के लोग झूठा आश्वासन, झूठ राशन और झूठी बातें बोल कर लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं। लोगों को चुनाव में दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं।

आप बताइए, इन्होंने 15 लाख रुपया खाता में भेजने की बात बोली थी, आया क्या? जब से हमने सरकार बनायी। इन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया। यह लोग पहले बोलते थे कि झारखण्डी लोग राज नहीं ले पाएगा। जब राज लेकर कर दिखा दिया, तो बोलने लगे कि यह लोग सरकार नहीं चल पाएगा।


और इन लोगों के षड्यंत्र को ध्वस्त कर आपके आशीर्वाद से 5 साल हमारी सरकार ने पूरा किया है। 5 साल सरकार से बाहर रहने के कारण भाजपा और आजसू का जो पेड़ है वह ऐसा सूख रहा है कि आने वाले समय में भाजपा और आजसू का ना तो झंडा दिखेगा, ना कोई व्यक्ति दिखेगा।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्यों इन लोगों ने 20 साल तक बूढ़े-बुजुर्ग को पेंशन नहीं दिया? क्यों 20 साल तक महिलाओं को मजबूत करने के लिए पैसा नहीं दिया? यहां आजसू का लोग सिर्फ चूल्हा प्रमुख का बैठक करता है। आपके चूल्हे की रखवाली हम करते हैं।

मुझे विश्वास है अपने चूल्हे की रखवाली करने वालों का साथ आप जरूर देंगे। इन्होंने मुझे साजिश के तहत जेल भेज दिया। हाई कोर्ट से लेकर के सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के दलीलों को खारिज किया और यही कारण है मैं आज आपके सामने खड़ा हूँ।

भाजपा की बुरी नजर झारखण्ड के खनिजों पर है इसीलिए पूरे देश के दर्जन भर मुख्यमंत्री और मंत्री यहां पर आकर कर डेरा डाले हुए हैं। कुछ दिनों के बाद आपके गांव में, गांव का आदमी कम दिखेगा और बाहर के लोग ज्यादा दिखेंगे।

ध्यान रखिएगा! यह लोगों को चाचा बनाकर, काका बनाकर, मामा बनाकर आपके घर भेजेंगे। लेकिन आपको भाजपा-आजसू के बहरूपियों से सतर्क रहना है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story