झारखंड: हेमंत सरकार ने दिवगंत उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी व माब लिंचिंग का शिकार हुए लोगों को दिया मुआवजा, बोले, ऐसी घटना मुझे मर्माहत करने वाली

Hement Soren Announcement: झारखंड सरकार ने मॉब लिंचिंग के 28 पीड़ितों तथा झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मृत्यु के शिकार हुए 15 युवाओं के आश्रित/परिजनों को चार - चार लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में चेक वितरित किया। वहीं मॉब लिंचिंग की घटना में घायल एक व्यक्ति के आश्रित को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।




वहीं मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत मॉब लिंचिंग की घटना में मृत मिथुन सिंह खेरवार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर विगत कुछ वर्षों में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, जिसमें कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में हमसभी से जिनका साथ छूटा है, जो हमें छोड़ गए उन्हें तो वापस नहीं लाया जा सकता है



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश में पहली बार देखने और सुनने को मिला है। पहले भी राज्य सरकार की ओर से कई बहाली प्रक्रियाएं हुई हैं, लेकिन ऐसी घटना यदा- कदा ही देखने और सुनने को मिली है।आगे के जीवन में हमसभी लोग आश्रित परिवारों को कैसे मदद कर सकें, किस प्रकार एक-दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार एक संवेदनशील सरकार होने के नाते अपने जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही है।झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा मॉब लिंचिंग में मृत व्यक्तियों के आश्रित आज यहां एकत्रित हैं। राज्य सरकार द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही की नियुक्ति निकाली गई थी। राज्य के लाखों नौजवानों ने इस नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए आवेदन दिया था। इस नौकरी की चाहत रखने वाले 15 नौजवान अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा के क्रम में दुर्भाग्यवाश असामयिक मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए काफी मर्माहत और हैरान करने वाली रही।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS