झारखंड: जानिये कितनी खतरनाक है नक्सली जया मांझी, सर पर है 25 लाख का इनाम, कैंसर का इलाज कराते हुई गिरफ्तार

Naxali Jaya Manjhi: कैंसर का इलाज करा रही 25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो धनबाद के एक नामी अस्पताल में पहचान छुपाकर इलाज करा रही थी। जया मांझी कई नक्सली वारदात में शामिल रही थी, वो झारखंड के खूंखार हार्डकोर नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा की पत्नी है। वो अस्पताल में अपनी पहचान कविता बताकर इलाज करा रही थी।

गिरिडीह पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि महिला नक्सली जया अपना इलाज निजी अस्पताल में करा रही है, पुलिस ने जब अपना जाल बिछाया और संदिग्ध महिला से पूछताछ की, तो उसकी पहचान जया मांझी के रुप में हुई। गिरिडीह पुलिस महिला नक्सली को अपने साथ ले गयी है। जानकारी के मुताबिक जया मांझी शुक्रवार को अस्पताल आयी थी, जहां वो भर्ती होकर अपना इलाज करा रही थी।

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसके साथ क्या प्रयाग मांझी भी धनबाद आया था? पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो पायेगी, कि महिला नक्सली के साथ और कितने लोग अस्पताल के आसपास मौजूद थे। हालांकि अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला के साथ चार पांच संदिग्ध लोग थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भाग खड़े हुए। पुलिस अब जया मांझी से पूछताछ कर नक्सलियों से जुड़े राज उगलवायेगी।

गॉल ब्लाडर में है जया मांझी को कैंसर

जानकारी के मुताबिक एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग की पत्नी जया मांझी को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैंसर का लास्ट स्टेज पहुंच गया है, डाक्टरों ने उनके गॉल ब्लैडर में कैंसर बताया है। वो कविता नाम से वह अस्पताल में भर्ती थी। जया मांझी पर 25 लाख का इनाम है। कुख्यात नक्सली जया मांझी उर्फ चिंता, जोकि एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक लेतरा की पत्नी हैं. ये नक्सली दंपत्ति धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलुबुढ़ा का मूल निवासी है। माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा और उनकी पत्नी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद जया उर्फ चिंता को उसका पद दिया गया था. इसके बाद से यह बड़ी नक्सली बन गई थी.

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story