Jharkhand: बड़ी संख्या में IFS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट.

IFS Transfer: झारखंड में भारतीय वन सेवा के कई अफसरों का तबादला किया गया है। 40 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है। आईये देखते हैं किसे क्या जिम्मेदारी दी गयी है।

1991 बैच के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनके सिंह को वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी पतिपालक बनाया गया है।

वहीं 1992 बैच से संजीव कुमार को राज्य विविधता पर्षद का सदस्य सचिव बनाया गया है।

वहीं 1994 बैच से रवि रंजन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा बनाया गया है।

1994 बैच से ही यतींद्र कुमार दास को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। उन्हें राज्य वन विकास निगम का एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है।

वहीं 1995 बैच के जब्बर सिंह को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रांची बनाया गया है। जब्बर सिंह भगवान बिरसा जैविक उद्यान का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।






















HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story