झारखंड : 68-10-2-1 का NDA का गणित हुआ तैयार, देखिये भाजपा, आजसू, जेडीयू व LJP की सीट शेयरिंग का फार्मूला

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड विधानसभा को लेकर NDA में सीट शेयरिंग हो गया है। रांची में इसकी घोषणा कर दी गई। भाजपा के साथ आजसू, जेडीयू और एलजेपी मिलकर चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव पहली बार भाजपा ने इतने सारे दलों के साथ गठबंधन किया है। इंडिया गठबंधन को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन यानि आजसू, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन कर लिया है।

एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद थे। एनडीए गठबंधन ने तय किया है कि आजसू पार्टी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 2 सीट पर और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इसके मुताबिक BJP- 68, AJSU- 10, JDU- 2 और LJP (R)- 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीट पर AJSU चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS