झारखंड नयी भर्ती: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कड़ा निर्देश, पुलिस, फारेस्ट व एक्साइज की भर्तियों में एकरुपता रखें, सिपाही के पदों पर भर्ती...

Jharkhand New Vacancy : झारखंड में भर्तियों का दौर शुरू हो गया है। अगले तीन महीने में 40 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जानी है। सरकार ने नियुक्ति को लेकर JSSC और JPSC को निर्देश दे दिया है। लिहाजा अब पेंडिंग वैकेंसी को लेकर आयोग की तरफ से तत्परता के साथ काम शुरू हो गया है। हालांकि परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर झारखंड हमेशा सवालों में रहा है। लिहाजा परीक्षा को निर्विवाद रुप से आयोजित करना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि इस पूरे मामले पर सरकार अब गंभीर दिख रही है।

सरकार की गंभीरता का पता इसी बात से लगता है कि पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में बैठक ली है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि परीक्षा में गड़बड़ियां नहीं होनी चाहिये। बुधवार को भी हेमंत सोरेन ने बड़ी बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी सुमन गुप्ता, सचिव मनोज कुमार, आईजी प्रभात कुमार एवं आईजी पंकज कंबोज मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरक्षी और उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जानी चाहिए. इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी ना हो, इसे इसे सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट और एक्साइज जैसे यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने के लिए यह काफी जरूरी है. इससे युवाओं को भी यूनिफॉर्म सर्विसेज की होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत होगी. इस

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story