झारखंड ओपनियन पोल: भाजपा को झारखंड में पूर्ण बहुमत, JMM को सिर्फ इतनी सीट...जानिये कौन CM सबसे पसंदीदा चेहरा

Jharkhand opinion poll: झारखंड में चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। अगले महीने या फिर इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस चुनाव के परिणाम को लेकर मीडिया में ओपनियन पोल का सिलसिला जारी है। टाइम्स नाउ नवभारत ने झारखंड विधानसभा का ओपनियन पोल किया है। ओपनियन पोल के आंकड़े झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। पोल में झारखंड की 81 सीट में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी को बहुमत देते दिख रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो भाजपा और सहयोगी दल को 43 से 48 यानि पूर्ण बहुमत और झामुमो और गठबंधन को 24 से 29 सीटें मिलती दिख रही है।

वहीं पसंदीदा मुख्यमंत्री की लिस्ट में बाबूलाल मरांडी सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर हेमंत सोरेन हैं, जबकि चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा को 8-8 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का फायदा भाजपा को कोल्हान की 14 सीटों पर मिल सकता है। 50 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि कोह्लान में चंपाई इफेक्ट काफी कारगर होगा।

झारखंड का ओपिनियन पोल.. देखिए, क्या। कहता है सर्वे?

कुल सीट: 81

JMM+ 24-29

BJP+ 43-48








आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?

A. हेमंत सोरेन: 29 %

B. चंपई सोरेन: 8 %

C. बाबूलाल मरांडी: 42 %

D. अर्जुन मुंडा: 8 %

E. अन्य: 13 %




BJP के साथ चंपई सोरेन ,विधानसभा चुनाव में कितना असर दिखेगा?

A. बहुत ज्यादा असर: 31%

B. सिर्फ कोल्हान में असर: 50%

C. झारखंड के आदिवासी वोट पर असर: 10%

D. कुछ हद तक वोट प्रभावित होंगे: 7%

E. पता नहीं/ कह नहीं सकते: 2%




सीएम हेमंत सोरेन के कामकाज को लेकर आपका क्या मत है ?

A. बहुत अच्छा कामकाज है: 35 %

B. औसत कामकाज है : 18 %

C. बिलकुल भी अच्छा नहीं है: 31 %

D. कह नहीं सकते : 16 %




हेमंत सोरेन के जेल जाने से चुनाव पर कितना असर?

A. INDIA गठबंधन को फायदा: 31%

B. NDA को फायदा: 29%

C. कोई फर्क नहीं: 34%

D. कह नहीं सकते: 6%





झारखंड चुनाव में आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा?

A. गठबंधन: 37%

B. सीएम उम्मीदवार: 31%

C. किसानों से जुड़े मुद्दे: 21%

D. सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी: 11%





Related Articles
Next Story