झारखंड: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लेवी वसूलने निकले JJMP के तीन उग्रवादियों को पुलिस हथियार सहित दबोचा

Naxal News: नक्सल आपरेशंस में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने तीन नक्सल उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जेजेएमपी के तीन सदस्य उस वक्त पलामू पुलिस के हत्थे चढ़े, जब वो लेवी वसूली कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी हथियार से लैस होकर ब्लू रंग की अपाची बाइक से लेवी वसूलने व धमकी देने के उद्देश्य से तुंबागड़ा की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी। थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान अपाची बाइक पर बैठे लोग पुलिस को देखकर अपनी दिशा बदल दी। तीनों को पीछा कर हथियार के साथ पकड़ लिया. छानबीन के दौरान उनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा गोली, तीन मोबाइल व एक अपाची बाइक बरामद किया है।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान विजय पासवान, अशोक यादव और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। इन तीनों के पास कई हथियार बरामद हुए हैं। छानबीन के दौरान उनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा गोली, तीन मोबाइल व एक अपाची बाइक बरामद किया है। ये सभी कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story