झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चंपाई सोरेन की जासूसी मामले की बतायी सच्चाई, दो सब इंस्पेक्टर क्यों गये थे दिल्ली, दी ये जानकारी

Jharkhand Police: झारखंड में जासूसी को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी की गयी है। इस मामले में दिल्ली में विशेष शाखा के दो सब इंस्पेक्टर भी पकड़ा गया था। अब इस मामले में पुलिस मुख्यालय का बयान आया है। पुलिस मुख्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि व्यक्ति विशेष की जासूसी की बात गलत है। दोनों ही पदाधिकारी सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे और वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

इस संबंध में सभी संबंधित जांच एजेंसियों को सूचना व सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वस्तु स्थिति स्पष्ट होने के बाद उक्त दोनों ही पदाधिकारियों को रिहा कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार पारंपरिक तौर पर दिल्ली व अन्य राज्यों में विशेष शाखा झारखंड की टीम झारखंड संबंधित राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गोपनीय सूचना प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुटाती है।

सुरक्षा श्रेणी वाले गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा देने में भी विशेष शाखा की टीम का योगदान रहता है। दिल्ली में अपने कार्य निर्वहन के दौरान गलत फहमी के कारण दोनों अवर निरीक्षक चिह्नित हुए। इस संबंध में समाचार प्रसारित होने लगी कि किसी व्यक्ति विशेष की निगरानी की जा रही है। वास्तविकता में उक्त पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां प्रतिनियुक्त किए गए थे।






गौरतलब है कि चंपाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वे वर्तमान में झारखंड सरकार सरकार के उच्च सुरक्षा श्रेणी से संबद्ध हैं। विशेष शाखा के पदाधिकारी वहां अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इस पूरे प्रकरण में पुलिस मुख्यालय नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहा है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story