झारखंड- शिक्षा विभाग के लिपिकों की हड़ताल शुरू, न्यूनतम ग्रेड पे व प्रोन्नति सहित ये है मांगे, मोर्चा ने कहा, मांगे पूरी नहीं होने तक, डटे रहेंगे हड़ताल पर

देवघर। शिक्षा विभाग के लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा ने राज्य स्तरीय सम्मेलन में ऐलान किया था, कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 12 अगस्त 2024 से वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। घोषणा के अनुरूप समहारणालय परिसर देवघर में देवघर जिले के सभी मुफस्सिल कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय देवघर जिला अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर एवं सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं।

लिपिकों की प्रमुख मांगें निम्नवत है ...

1) झारखंड राज्य के सभी लिपिक को न्यूनतम ग्रेड पे नियुक्ति तिथि से 2400 किया जाए।

(2) झारखंड राज्य के सभी विभागों में लिपिक का एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली लागू की जाए।

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा , देवघर इकाई को आज झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ देवघर के जिला सचिव अमित कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एवं प्रदेश संगठन सचिव अनिल कुमार एवं अन्य शिक्षक के द्वारा लिखित रूप से समर्थन किया गया तथा हड़ताल स्थल पर लिपिकों के साथ बैठे रहे।

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा , देवघर इकाई को आज झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ देवघर के जिला सचिव आलोक कुमार , जिला अध्यक्ष सुबल चन्द्र सिंह के द्वारा लिखित रूप से समर्थन किया गया तथा हड़ताल स्थल पर लिपिकों के साथ बैठे रहे ।




झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा , देवघर इकाई को आज झारखंड + 2 शिक्षक संघ देवघर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर द्वारा लिखित रूप से समर्थन किया गया तथा हड़ताल स्थल पर लिपिकों के साथ बैठे रहे ।




आज हड़ताल स्थल देवघर समाहरणालय परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर के लिपिक कुमार गौरव , संजीव कुमार, तरुनकान्त , वरुण मंडल एवं प्रमंडल सचिव संतोष कुमार दास ।अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर के लिपिक अभिषेक कुमार मिश्रा । जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय देवघर के लिपिक चंद्रशेखर राय, चंदन कुमार, अदित्य कुमार झा ।




जिले के विभिन्न उच्च विद्यालय से लिपिक गौतम कुमार राय , राहुल सिन्हा,पिंटू कुमार, हेमंत कुमार, प्रवीण कुमार,मुन्ना सिंह, स्वेता कुमार , नीलम कुमारी , संचिता मिश्रा, राजलक्ष्मी मिश्रा, जितेन्द्र कुमार भारती , ओम जय , कुमोद कुमार मंडल, आदित्य कुमार सिन्हा, अखिलेश कुमार , निर्मल नीरज, संजय कुमार वर्मा सुजीत कुमार आदि 50 लिपिक शामिल हुवे ।

Related Articles
Next Story