झारखंड: 5 वर्ष में 9 साल बढ़ गयी इस JMM प्रत्याशी की उम्र, गोलमाल के खुलासे पर चुनाव आयोग ने दिये जांच के आदेश

Jharkhand VidhanSabha Chunav: पूर्व विधायक मंगल कालिंदी की मुश्किलें बढ़ गयी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मंगल कालिंदी पर झूठा हलफनामा देने का आरोप लगा है।


अभ इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका त्वरित संज्ञान लिया है।

दरअसल सत्ताधारी पार्टी झामुमो उम्मीदवार मंगल कालिंदी ने वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में अलग-अलग उम्र दर्ज कराया है।

वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी उम्र 42 वर्ष बतायी थी, जबकि वर्ष 2024 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र उम्र 51 वर्ष बतायी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 5 साल में किसी व्यक्ति की उम्र 9 साल कैसे बढ़ सकती है।

भाजपा ने इसे लेकर सवाल खड़ा किया है। इधर चुनाव आयोग ने मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अंकित आनंद ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि मंगल कालिंदी ने जो हलफनामा दायर किया है, वह जाली और झूठा है।


मंगल कालिंदी वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जुगसलाई विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 88,581 वोट पाकर मंगल कालिंदी ने भाजपा के मुचीराम बाउरी को पराजित किया था।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story