झारखंड: "...होगी CBI जांच" नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान, बोले, भाजपा की सरकार बनते ही सीबीआई से करायेंगे जांच... देखिये..

रांची। झारखंड में चुनाव की घोषणा तो अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने अंदाज में घोषणाएं और वादे जरूर करने लगी है। पार्टियों को बखूबी पता है कि इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं की भूमिका काफी निर्णायक होने वाली है, लिहाजा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने स्तर से युवाओं और महिलाओं को अपने पाले में करने की तैयारी में है।

राज्य सरकार जहां युवाओं को नियुक्ति और रोजगार के जरिये अपने साथ करने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ भाजपा युवाओं के छलावा, वादाखिलाफी, भर्तियों में गड़बड़ी जैसे मुद्दे को उठाकर युवाओं को रिझाने की कोशिश में है।

अब नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर भर्तियों में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि झारखंड के युवाओं को ये वादा है कि झारखंड में भाजपा सरकार आते ही इस भ्रष्ट सरकार के सभी कुकृत्यों का सीबीआई जांच कराई जाएगी। भारी अनियमितताएं हैं और सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच जरूरी है ! पहले लैब असिस्टेंट में नॉर्मलाइजेशन के नाम पर भ्रष्टाचार।

उन्होंने आगे लिखा है कि इस ठगबंधन सरकार ने तो हमारे दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा। पीजीटी में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों पर भ्रष्टाचार करके अयोग्य अभियार्थी का चयन कर लिया, फिर हमारे द्वारा विरोध करने पर भूल स्वीकार की गई। बहाना बनाया गया की ये एक "टंकण भूल" है, टंकण भूल होती तो अक्षरों में अंतर आता, दिव्यांग आरक्षण का श्रेणी भी बदलता है क्या ? वो भूल भी कब याद आई नियुक्ति के 5-6 महीने बाद !

अमर बाउरी ने कहा कि जानकारी के मुताबिक पीजीटी में अभ्यर्थियों ने परीक्षा देकर ऑनलाइन सबमिट किया, जिस में भी OMR में छेड़छाड़ की बात सामने आयी है, आंसर्स जंबल कर दिया गया। नॉर्मलाइजेशन की आड़ में भ्रष्टाचार, दिव्यांगों पर भी अत्याचार, आंसर जंबलिंग कर अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रहार, नहीं सहेगी जनता इस बार! ठगबंधन सरकार गई इस बार!

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story