झारखंड: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की गयी जान, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 लोग गंभीर

धनबाद: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। हादसा धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मदेयडीह NH2 की बतायी जा रही है। मृतक में एक बच्ची भी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरे ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक सवार एक महिला व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर चार लोग एक ही परिवार से जा रहे थे। सभी सरिया के रहने वाले हैं। वहीं घटना में बोलेरो सवार घायल महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है।बोलेरो में भी चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। इधर सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। बाइक सवार पिता व पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story