झारखंड: जेल अधीक्षिका को क्यों मारना चाहता है अमन साहू, गुर्गे की गिरफ्तारी से हुआ बड़ा खुलासा, दो बार दी थी धमकी

गिरिडीह। झारखंड में इस दिनों अमन साहू गैंग खौफ का नया नाम बन गया है। कई बड़ी वारदात व गोलीबाजी में अमन साहू गैंग का नाम आ रहा है। नया मामला गिरिडीह की जेल सुपरीटेंडेंट को धमकी देने से जुड़ा है। गैंगस्टर अमन साहू गिरोह ने गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया और उनके परिवार को मारने की धमकी दी थी। पिछले ढाई साल के भीतर अमन साहू आठ बार एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक पहला मैसेज वॉट्सएप नंबर 1(781)413-4285 से 28 जून को सुबह 6:26 बजे हिमानी को भेजा था। भेजने वाले ने खुद को मयंक सिंह बताया था। उसी रात करीब 8:15 बजे वॉट्सएप पर कॉल आया। फिर दूसरे नंबर 1(401)422-6048 से मैसेज आया। जेल में भ्रमण के दौरान भी अमन साहू ने जेल अधीक्षक को धमकाया था।अमन साहू के कहने पर उसके गुर्गे मयंक सिंह ने जेल अधीक्षक को वॉट्सएप मैसेज भेजकर और कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी।

साथ ही देवघर में रह रहे परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में हिमानी ने पांच जुलाई को गिरिडीह मुफ्फसिल थाने में अमन साहू और मयंक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तार गुर्गे ने पूछताछ में स्वीकारा है कि जेल में बंद अमन साहू और मयंक सिंह के निर्देश पर ही जेल अधीक्षक को धमकाया था। जेल अधीक्षक की सख्ती की वजह से अमन को जेल में मन मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। जेल अधीक्षक को भेजे मैसेज में कहा गया था कि अमन को जेल में मोबाइल, गांजा और अन्य सुविधाएं नहीं मिली तो उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story