मूसलाधार बारिश में कल्पना की सभा, क्या बारिश, क्या आँधी नहीं थमने वाला है ये सफ़र, देर से पहुंची तो मांगी माफी, आरक्षण पर भाजपा को लपेटा

घाटशिला। मंईयां सम्मान यात्रा की बागडोर कल्पना सोरेन के हाथों में है। कल्पना की कमान में यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान यात्रा को काफी समर्थन भी मिल रहा है। कल्पना सोरेन शानदार भाषण और अपनत्व से महिलाओं के बीच उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिल रही है।

घाटशिया में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कल्पना ने कहा कि आज भी झारखण्ड का पिछड़ा समाज अपने हक-अधिकार से वंचित है। झारखंड में हो रही बारिश के बीच लोग कल्पना को सुनने के लिए डटे रहे।





हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार ने पिछड़ा वर्ग का 27% आरक्षण विधेयक पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजा, मगर भाजपा केंद्र सरकार ने उसमें चुप्पी साध ली। यह वही पिछड़ा वर्ग विरोधी भाजपा है जिसने झारखण्ड गठन के बाद पिछड़ों का आरक्षण 27% से घटाकर 14% करने का काम किया था।




हेमन्त जी अपने राज्यवासियों के हक-अधिकार की बात करते हैं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, मजदूरों की आवाज उठाते हैं तो भाजपा को बहुत दिक्कत हो जाती है।

कल्पना सोरेन ने मांगी माफी

कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां घाटशिला में अपनी बातें रखने से पूर्व मैं सभी से क्षमा पार्थी हूँ कि इस कार्यक्रम में विलंब से पहुंची। इतनी देर तक भी आप यहां उपस्थित हैं इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं, आभार प्रकट करती हूं। आज मंईयां सम्मान यात्रा का चौथा दिन है। पलामू प्रमंडल से चली यह यात्रा आज कोल्हान प्रमंडल पहुंची है।


हर जगह माताओं-बहनों और भाइयों का जो स्नेह इस यात्रा को मिल रहा है वो हेमन्त जी की ताकत को कई गुना बढ़ा रहा है। सभी माताएं-बहनें एक स्वर में कह रही हैं कि यह योजना ऐतिहासिक है। और यह योजना कभी बंद नहीं होनी चाहिए।


पर भाजपा के लोग नहीं चाहते हैं कि यह योजना चलते रहे, इसलिए वह इसे रोकने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र चलाते रहते हैं। मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे। हमारी मंईयां को मिल रहा सम्मान कभी बंद नहीं होगा, बल्कि बढ़ता जाएगा।

देर रात पोटका में मंईयां सम्मान यात्रा पहुंची। लेकिन रात के बावजूद भारी उमड़ी रही। को देर रात अपना आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद, आभार और जोहार। झारखण्ड की हमारी आधी आबादी के लिए मंईयां सम्मान योजना जैसी क्रांतिकारी योजना हेमन्त सरकार लेकर आयी है। राज्य की माताओं-बहनों के लिए हेमन्त सरकार ने इतनी योजनाओं को चलाया जितना भाजपा पिछले 20 साल में भी नहीं चला पायी थी।

हेमन्त सरकार ने लाखों परिवारों का बिजली बिल भी माफ किया है। कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां उपस्थित जनता कह रही है कि हेमन्त सरकार ने बिजली का बिल ज़ीरो किया है, अब जनता षड्यंत्र करने वाली भाजपा की सीट जीरो करेगी। मंईयां सम्मान यात्रा में शामिल होकर अपने हेमन्त दादा, भैया और बेटा को आशीर्वाद देने के लिए आपको बहुत-बहुत आभार।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story