ग्रेड पे में बढ़ोतरी, एक पद एक नियमावली की मांग पर राज्यभर के मुफ्फसिल लिपिक ने दिया धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जामताड़ा/रांची। झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा की 21 जुलाई को हुई राज्य स्तरीय बैठक यूनाइटेड क्लब हिनू रांची में संपन्न हुई थी।बैठक में सर्वसम्मति से ली गई निर्णय के आलोक में 31.07.2024 को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम राज्य भर में आयोजित किया गया। जिसमें करीब 26 विभाग के मुफ्फसिल लिपिक शामिल हुए। जिसका सीधा असर विभागीय काम काज पर पड़ा।

धरना के माध्यम से राज्य के सभी जिला के मुफस्सिल लिपिक ने अपनी मांग प्रकट करते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत अलग-अलग विभागों में पदस्थापित लिपिकों हेतु अलग-अलग भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली प्रावधानित किया गया है। शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग वन विभाग एवं अन्य कई विभागों में लिपिकों का वर्तमान तक नियमावली प्रावधानित नहीं किया गया है।



क्या कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार झा ने HPBL को बताया की राज्य भर में ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर लिपिक संवर्ग आंदोलनरत है। दिसंबर 2004 के बाद सरकार लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 1900 कर दिया गया है। जिसका असर सभी जिलों के 26 विभागो के लिपिक संवर्ग पर पड़ा है। लंबे समय से मोर्चा ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है उसके वावजूद मांग पूरी नहीं की गई। मजबूर होकर लिपिक संवर्ग आंदोलन करने की बाध्य है यदि सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं करती है तो राज्य भर के मुफ्फसिल लिपिक हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।


आंदोलनरत ओंकार नाथ गौतम का कहना है की सरकार बढ़ती मंहगाई और कार्य की जिम्मेदारी को देखते हुए ग्रेड पे बढ़ोतरी करने के बजाय ग्रेड पे को घटा दिया जिस कारण हम सभी आंदोलन करने की बाध्य है। चरणबद्ध आंदोलन के पहले चरण में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री की ज्ञापन सौंपा है, मांगे पूरी नहीं होने पर राज्य भर के लिपिक बैठक के निर्णयानुसार हड़ताल पर चले जाएंगे।



मालूम हो की सभी जिलों में करीब 26 विभागो के मुफ्फसिल लिपिक ग्रेड पे में बढ़ोतरी और एक समान सेवा शर्त नियमावली की मांग कर रहे है। झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा द्वारा सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है-

ये है प्रमुख मांग

1. निम्नवर्गीय लिपिक एवं उच्चवर्गीय लिपिक के पदों का एकीकरण करते हुए नियुक्ति से ग्रेड पे 2400/-प्रदान करने की कृपा की जाए।

2. (क) एक पद एक नियमावली के तहत सचिवालय, समाहरणालय, क्षेत्रीय कार्यालय एवं अन्य कार्यालय / सवंर्ग में पदस्थापित लिपिकों हेतु एक नियमावली प्रावधानित करने की कृपा की जाए। निम्नलिखित रूप से पदों का केडर तथा वेतनमान निर्धारित की जाए।

(1) असिस्टेंट-जीपी 2400/- जिला संवर्ग

(2) प्रधान सहायक-जीपी4200/- जिला संवर्ग

(3) सहायक प्रशाखा पदाधिकारी-GP4600/- राज्य कैडर

(4) कार्यालय अधीक्षक-GP4800 राज्य कैडर

(5) प्रशासीपदाधिकारी / प्रशाखा पदाधिकारीGP 5400/- राज्य कैडर

(6) अवरसचिवGP 6600/- राज्य कैडर

(ख) सभी लिपिकिय संरचना का स्थानांतरण का प्रक्रिया सरल एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से झारखण्ड राज्य अंतर्गत कि सीभी विभाग में करने की कृपा की जाए। सीधी भर्ती एवं अनुकंपा भर्ती में किसी भी तरह का भेद नहीं की जाए तथा झारखण्ड लोक सेवा आयोग के सिमित परीक्षा में सम्मिलित होने तथा ग्रुप-ग के सभी लिपिकीय पदधारकों को परीक्षा में सम्मिलित होने दी जाए।

(ग) सभी विभागों में शनिवारीय अवकाश घोषित करने की जाए

(घ) वर्ष में एक बार सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कराई जाए।



Related Articles
Next Story