राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, जानें किस मुद्दे पर की बात

रांची। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर झारखंड में बढ़ते साइबर क्राइम, मानव तस्करी एवं महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने राज्यपाल को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आयोग की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही 2022 से झारखंड कोर्ट द्वारा निर्देशित किए जाने के बावजूद महिलाओं को मुआवजा नहीं मिलने की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

राज्यपाल ने उचित दिशा निर्देश के साथ आगे कार्यवाही करने का आश्वासन दियाl

Related Articles
Next Story