प्रधानमंत्री मोदी के 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में दिखेगी NDA की एकजुटता, राजा पीटर थामेंगे JDU का हाथ, पीएम का ये है कार्यक्रम

रांची। पीएम मोदी एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं। 2 अक्टूबर को होने वाले पीएम के कार्यक्रम में पूरा NDA साथ दिखेगा। लिहाजा चुनावी एकजुटता के लिहाज से पीएम का ये कार्यक्रम काफी खास रहेगी। पीएम के कार्यक्रम में आजसू और जेडीयू भी शामिल होगा। इस दौरान झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जेडीयू का दामन थामेंगे।

जानकारी है कि पीएम की सभा में कुछ और बड़े चेहरे भी एनडीए का दामन थाम सकते हैं, हालांकि अभी इस मामले खुलासा नहीं किया गया है। आपको बात दें कि राजा पीटर र्जुन मुंडा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2009 में उन्होंने तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन को हरा दिया था।

राजा पीटर अवह जदयू के राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। पर 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। पर टिकट नही मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। 17 दिनों के अंतराल पर प्रधानमंत्री फिर से झारखंड आ रहे हैं।

वे 2 अक्टूबर को रांची आएंगे। राज्य के 32 जनजाति समाज के करीब 800 लोगों के साथ रांची में संवाद करेंगे। इसके बाद हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए परिवर्तन रैली का समापन करेंगे। पहले परिवर्तन यात्रा का समापन 3 अक्टूबर को होनेवाला था, पर कार्यक्रम को एक दिन पहले ही खत्म किया जा रहा है। इसके पहले पीएम 15 सितंबर को रांची और जमशेदपुर आए थे।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story