भाजपा की पहली लिस्ट में परिवारवाद का बोलबाला, झामुमो ने बताया, भाजपा उम्मीदवार में कौन किसकी पत्नी, कौन बहू, बेटा और भाई
रांची। भाजपा हमेशा से परिवारवाद के मुद्दे पर हमलावर रही है। चाहे केंद्र में गांधी परिवार की बात हो, बिहार में लालू प्रसाद यादव की बात हो, झारखंड में सोरेन परिवार की बात हो, यूपी में मुलायम सिंह यादव की बात हो...भाजपा को जब भी मौका मिला, परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा ने तीखा हमला बोला।
लेकिन शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट खुद ही परिवारवाद की चादर में लिपट गयी है। भाजपा की पहली लिस्ट में कई ऐसे नाम है, जो किसी की पत्नी है, किसी की बहू है, किसी का बेटा, तो किसी की भाई है।
66 उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्णिमा साहू, चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन, मीरा मुंडा, गीता कोड़ा, अमित मंडल, रोशन लाल चौधरी, रागिनी सिंह, अरुण ऊरांव, भानु प्रताप शाही, कमलेश कुमार सिंह, पुष्पा देवी, आलोक कुमार चौरसिया जैसे नाम हैं, जिसमें परिवारवाद की परिछाई साफ नजर आ रही है।
झामुमो ने खोली भाजपा के परिवारवाद की लिस्ट
झामुमो ने 66 प्रत्याशियों की लिस्ट में कई ऐसे नाम गिनाये हैं, जो परिवारवाद का हिस्सा रहे हैं। झामुमो ने लिखा है कि यह तो मात्र कुछ नाम है - असल लिस्ट तो काफ़ी बड़ी है।
लगातार पति-पत्नी, पिता पुत्र की पार्टी कहने वाले - क्यों नहीं एक बार अपने गिरेबान में झाँक लेते हैं। दल बदलुओं की लिस्ट तो इससे भी बड़ी है। परिवारवाद पर ज्ञान देने वालों - क्या इन सीटों पर आपको कार्यकर्ता नहीं मिले ?
रघुबर दास जी - पूर्णिमा साहू जी (ससुर-बहू)
चंपई सोरेन - बाबूलाल सोरेन (पिता - पुत्र)
मीरा मुंडा - अर्जुन मुंडा (पति -पत्नी)
गीता कोड़ा - मधु कोड़ा (पति -पत्नी)
अमित मंडल - रघुनंदन मंडल (पुत्र - पिता )
रोशन लाल चौधरी - CP चौधरी - सुनीता चौधरी - सुदेश महतो (भाई - भाई - भाभी - भतीजा)
रागिनी सिंह - संजीव सिंह (पति - पत्नी)
अरुण ऊरांव - गीता श्री ऊरांव (पति - पत्नी)
भानु प्रताप शाही - हेमंत प्रताप शाही (पुत्र - पिता )
पुष्पा देवी - मनोज कुमार (पति - पत्नी)
आलोक कुमार चौरसिया - अनिल चौरसिया (पुत्र- पिता)
उज्ज्वल दास - उपेंद्र नाथ दास (पुत्र - पिता)
शत्रुघ्न महतो - ढुल्लू महतो ( भाई - भाई) लिस्ट जारी रहेगी।