IAS मंजूनाथ भजंत्री को लेकर निशिकांत दुबे फिर हुए हमलावर, बोले, भजंत्री अब सचिवालय में भजन कीर्तन करेंगे, क्योंकि ....

IAS NEWS: आचार संहिता लगने के ठीक पहले राज्य सरकार ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटा दिया गया था। उनके स्थान पर वरुण रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया था। इधर मंजूनाथ भजंत्री पर एक बार फिर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कटाक्ष किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ तीखा तंज कसते हुए लिखा है कि मंजूनाथ भजंत्री को हेमंत सोरेन जी ने सेल्फ़ हेल्प ग्रुप यानि महिलाओं को झामुमो व कॉंग्रेस को वोट दिलवाने के लिए पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि आचार संहिता के पहले सिर्फ डीसी ही नहीं, बल्कि इसके अलावा बोकारो के एसपी भी बदले थे। मंजूनाथ भजंत्री को 15 दिन में ही रांची डीसी पद से हटा दिया गया था। उन्हें 30 सितंबर को रांची डीसी बनाया गया था।

अब उन्हें झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) का सीईओ बनाया गया है। वहीं जेएसएलपीएस के सीईओ मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को मनरेगा आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

निशिकांत दुबे ने लिखा है कि अंधेर नगरी चुनाव आयोग रॉंची के हंसेंडी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हेमंत सोरेन जी ने सेल्फ़ हेल्प ग्रुप यानि महिलाओं को झामुमो व कॉंग्रेस को वोट दिलवाने के लिए पोस्ट किया है ।

कल आचार संहिता लागू होने के बाद भंजतरी कितने बार मंत्री ग्रामीण विकास व सचिव से मिले ?इसकी जॉंच कर अधिकारी को बर्खास्त करिए।

निशिकांत दुबे ने आगे लिखा है कि चुनाव आयोग का आभार। झारखंड के चुनाव में सेल्फ़ हेल्प ग्रुप और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की कोई भूमिका नहीं होगी, भजंत्री अब सचिवालय में भजन कीर्तन करेंगे,क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद वे RSS के स्वयं सेवक खुद को बताने लगे हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story