निशिकांत दुबे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डाक्टरों की गहन निगरानी में चल रहा इलाज

रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के ICU में उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती हुए 48 घंटे से ज्यादा गुजर चुके हैं। लिहाजा उनकी तबीयत में मामूली सुधार आया है। हालांकि अभी भी डाक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। हालांकि निशिकांत दुबे को क्या हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने खुद अपनी तबीयत के बारे में सोशल मीडिया पर UPDATE दिया है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि वो 20 जून के बाद ही लोगों के आने वाले फोन कॉल का जवाब दे पायेंगे। सोशल मीडिया हैंडल X पर किये पोस्ट में निशिकांत दुबे ने कहा है कि मैं पिछले 48 घंटे से अस्पताल में भर्ती हूँ । भाजपा पार्टी मॉं है ,मैंने पिछले 72 घंटे से आपका फ़ोन तबियत ख़राब रहने के कारण नहीं उठाया है,इसके लिए मैं क्षमायाचना करता हूँ । आपसे बातचीत अब 20 जून के बाद होगी।

चौथी बार जीते हैं निशिकांत दुबे

गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे चौथी बार जीते है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव को 101813 वोटों से हराया है. इस सीट पर भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से था। भाजपा के निशिकांत दुबे ने 693140 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव को 591327 वोट मिले हैं। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के फुरकान अंसारी को पटखनी देकर विजय हासिल की थी। उसके बाद से वे 2014 और 2019 के चुनावों में भी विजयी रहे. 2014 में उन्होंने दोबारा फुरकान अंसारी को हराया। 2019 में उनका मुकाबला झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीय यादव से था, जिसमें निशिकांत दुबे ने जीत की हैट्रिक लगा दी।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story