मुख्यमंत्री ही नहीं, मंत्री पद भी जायेगा चंपाई सोरेन का, हेमंत की नयी कैबिनेट में जगह नहीं, जानिये क्या होगा चंपाई का ?

Champai Soren News: …तो अब इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन का राजनीतिक करियर ठहर जायेगा? क्या उन्हें अब पार्टी किनारे लगा देगी? संकेत तो यही मिल रहे हैं कि अब चंपाई सोरेन का राजनीतिक करियर ठहर जायेगा। मौजूदा परिस्थिति में उनकी जगह कैबिनेट में नहीं दिख रही है। झारखंड की राजनीति को करीब से जानने वाले कहते हैं कि चंपाई सोरेन को हेमंत कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी। बेशक चंपाई सोरेन को जेएमएम में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा तेज है, लेकिन संगठन की कमान सौंपने के बाद उन्हें कितनी स्वतंत्रता मिलेगी, ये सबसे बड़ा सवाल है।

हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए भी, उनके हाथ बंधे हुए ही थे। उन्हे फैसले की कुछ ज्यादा स्वतंत्रता नहीं थी। लेकिन वो अपने स्तर से अच्छा काम कर रहे थे। अब चर्चा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जायेगी। चंपाई राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं ऐसे में उन्हें दोबारा कैबिनेट में लाना आसान नहीं होगा।

चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब मीडिया से बात की, तो उनका मन बुझा हुआ था। उन्होंने बुझे मन से कहा कि हमारे गठबंधन की बात है, दल के अंदर विचार करके निर्णय लिया जाता है। बीते दिनों घटित हुए राजनीतिक घटनाक्रम को आप सभी जानते हैं। जब हमलोगों ने नेतृत्व परिवर्तन किया था, मुझे दायित्व सौंपा गया था। अब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए है। गठबंधन में शामिल घटक दलों ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय लिया। इसके बाद हमने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साफ है कि इस्तीफे को लेकर वो नाखुश हैं।

सभी मंत्री एक साथ लेंगे शपथ

खबरें है कि मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री भी शपथ लेंगे। झारखंड में कुल 12 मंत्रियों के पद हैं. जिनमें से एक पद सरकार बनने से अबतक खाली है. वहीं पूर्व मंत्री और पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद एक और मंत्रीपद खाली हो गया है। अब पूरे 12 मंत्री कैबिनेट में होंगे। झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम का नाम इनमें सबसे आगे चल रहा है। अल्पसंख्यक कोटे से इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. वहीं, खबर है कि कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बादल पत्रलेख की छुट्टी हो सकती है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story