संथालपरगना में NRC लागू हो, सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में उठाया डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा बोले, हिंदुओं के गांव खाली हो रहे...

Nishikant Dubey : झारखंड में डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा झारखंड से लेकर दिल्ली तक गूंज रहा है। चुनाव आयोग में शिकायत के बाद अब इस मामले की गूंज लोकसभा में भी सुनायी पड़ी। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में गुरुवार को सदन में मुखरता से अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि संथालपरगना में बेहिसाब तरीके से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, ये आने वाले दिनों में खतरे की तरफ इशारा है। कई हिंदुओं के गांव खाली हो गए हैं। संथाल के 25 विधानसभा क्षेत्र में 123 प्रतिशत मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है। इसलिए संथाल परगना में NRC लागू करने की जरूरत है।

सांसद ने सदन में कहा कि झारखंड की सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे राज्य में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ रहा है। आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। ये हिंदू और मुस्लिम का सवाल नहीं है। हमारे यहां जो महिला आदिवासी कोटे से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, उनके पति मुस्लिम हैं। जिला परिषद की जो अध्यक्षा हैं, उनके पति मुसलमान है।संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी साल 2000 में 36 प्रतिशत थी, जो आज 26 फीसदी है। 10 फीसदी आदिवासी कहां गायब हो गए, कहां खो गए, इसकी कोई चिंता नहीं है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रत्येक पांच साल में 15 से 17 प्रतिशत वोट बढ़ता है। मैं जिस लोकसभा से आता हूं, उसका एक विधानसभा मधुपुर में छह बूथों पर 168 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी बढ़ गई। झारखंड में 25 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 110 से से 123 प्रतिशत आबादी बढ़ी है।उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले के तारा नगर इलामी और डागापाड़ा में दंगा हो गया। बंगाल से लोग आकर हिंदू लोगों को भगा रहे हैं। इससे हिंदुओं के गांव खाली हो रहे हैं। बंगाल और मुर्सिदाबाद से लोग आकर हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। मेरा आग्रह है कि मुर्शिदाबाद, अररिया, किशनगंज, मालदा और संथाल परगना को केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाए और इन इलाकों में एनआरसी लागू किया जाए।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS