आब्जर्बर विकास उपाध्याय ने रांची में संभाली जीत की कमान, बूथ लेवल पर ली ताबड़तोड़ बैठकें, बोले, कांग्रेस ही देती है गारंटी, बाकियों की बस वारंटी.VIDEO

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। AICC की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने बैठकें लेनी शुरू कर दी है। रांची संसदीय क्षेत्र में जीत की कमान AICC ने तेज तर्रार युवा नेता व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को सौंपी है।

छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता विकास उपाध्याय पिछले दो दिनों से रांची में मौजूद हैं। इस दौरान वो बूथ स्थर पर मैराथन बैठकें ले रहे हैं। शुक्रवार की पूरे दिन चली बैठक के बाद शनिवार को भी नगड़ी और रातु प्रखंड में विकास उपाध्याय सुबह से ही लगातार बैठक की।

रांची संसदीय क्षेत्र के आब्जर्वर विकास उपाध्याय ने बूथ लेवल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी की बैठक ली और उन्हें जीत का मंत्र दिया। मालूम हो की रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा सीट है।





कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर विकास उपाध्याय ने कहा की हमारी पार्टी के प्रत्याशी जीत के लिए चुनाव में उतरेंगे और इस जीत में आपकी भागीदारी आवश्यक है।





विकास उपाध्याय ने दिया जीत का मूल मंत्र

कार्यकर्ता की संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा की कांग्रेस पार्टी पक्की गारंटी देती है। आज राशन की गारंटी, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की गारंटी, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की गारंटी सहित अन्य कई गारंटी कांग्रेस पार्टी की देन है।

कांग्रेस गारंटी देती है बाकी वारंटी

विकास उपाध्याय ने स्पष्ट कहा की कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है ताकि जनता को परेशानी न हो। बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा की बीजेपी वारंटी देती है जिसका आमजन के जीवन से कोई सरोकार नहीं रहता। बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई जैसी मूलभूत समस्या की बात नहीं करती।आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है पर उन मुद्दों से बीजेपी को कोई लेनादेना नहीं।

जीत का संकल्प हर कार्यकर्ता को लेना होगा

विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ता की कांग्रेस प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने का मूल मंत्र दिया। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को वोटर लिस्ट पर कार्य करने की सलाह दी। कैसे जनता के बीच जाकर उनसे वोट की अपील करनी है, किन योजनाओं के जानकारी के साथ और अन्य विपक्षी पार्टी के छलावे से दूर रहने के लिए भी वोटर की जागरूक करने की सलाह दी।


कौन है विकास उपाध्याय

विकास उपाध्याय की गिनती छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार कांग्रेस नेताओं में है। विकास उपाध्याय यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूथ कांग्रेस में राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रहे विकास उपाध्याय रायपुर से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले विकास उपाध्याय का जन्म 6 नवंबर 1976 को रायपुर में हुआ था। वो 5 जून 2015 को संजना के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। विकास उपाध्याय ने 1998 में भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ (NSUI) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें यूथ कांग्रेस में 1999 में रायपुर जिला का अध्यक्ष और 2004 में उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।





विकास को 2009 में युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और 2010 में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वे 2012 से 2018 तक रायपुर शहर के अध्यक्ष रहे। विकास उपाध्याय पहली बार 2018 में विधायक बने।

उन्होंने तीन बार के बीजेपी विधायक राजेश मूणत को हराया था। उन्हें 76359 वोट मिले, जबकि राजेश को 64147 वोटों से संतोष करना पड़ा। विकास 2019 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव भी रहे। वे 2020 में संसदीय सचिव बने।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story