पाकुड़ : हेमंत सोरेन आज करेंगे मंईयां योजना का शुभारंभ, 57,000 महिलाओं के खाते में डालेंगे पैसे

पाकुड़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले रविवार (18 अगस्त) को पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की राशि 1000-1000 रुपये ट्रांसफर करके योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने के बाद गोड्डा जाएंगे. यहां परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे. 21 अगस्त को वह पलामू प्रमंडल के जिलों से निबंधित महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित करेंगे।


महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी. इसके बाद हर माह की 15 तारीख को मंईयां योजना की राशि हस्तांतरित की जायेगी।

Related Articles
Next Story