झामुमो में मची खलबली: कोल्हान के सभी झामुमो विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री से मिलने, मुलाकात में चंपाई सोरेन से जुड़े अहम मुद्दों पर हो रही है चर्चा

रांची।चंपाई सोरेन ने झारखंड का सियासी पारा बढ़ा रखा है। झामुमो जितनी बेसब्री से चंपाई के अगले कदम का इंतजार कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी पूरी तरह नजरें गड़ाये हुए हैं। इसी खबर है कि चंपाई आज दिल्ली छोड़ सकते हैं। हालांकि दिल्ली में उनकी किनके साथ बातचीत हुई है, क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे? इन तमाम मुद्दों पर सिवाय सस्पेंस के कुछ भी नहीं है। इधर झारखंड में राजनीति गरम है। झामुमो और उसके सहयोगी दल भी लगातार चंपाई सोरेन पर निशाना साध रही है। बन्ना गुप्ता तो विभीषण ही कह डाला है।

इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोल्हान प्रमंडल के सभी झामुमो विधायक सीएम आवास पहुंचे हैं. सभी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चंपाई सोरेन प्रकरण को लेकर चर्चा करने आये हैं। लगातार दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। आज उन्हें झारखंड लौटना है। हालांकि वो रांची नहीं आयेंगे। वो कोलकाता के रास्ते जमशेदपुर आ सकते हैं।

इधर, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में चंपाई सोरेन की शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हो चुकी है। दरअसल झामुमो की मुश्किलें ये है कि चंपाई सोरने की कोल्हान में अच्छी पैठ है. उनके पार्टी छोड़ने से झामुमो को बड़ा झटका लगेगा। चुनाव करीब है, ऐसे में झामुमो को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, मंत्री चंपाई सोरेन के साथ साथ कुछ अन्य विधायकों के भी बीजेपी के संपर्क में होने की बात कही जा रही थी।

सभी विधायकों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नेउनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि अभी इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। इधर, इन घटनाक्रमों के बाद चंपाई सोरेन का इंडिया गठबंधन में विरोध होने शुरू हो गया है.। बन्ना गुप्ता ने उन्हें विभीषण बताय़ा है। साथ ही उन पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, कोल्हान के झामुमो नेता व कार्यकर्ता भी नहीं चाहते हैं चंपाई सोरेन किसी दूसरी पार्टी में जाये।

Related Articles
Next Story