राहुल गांधी आएंगे झारखंड: चुनावी बिगुल फूकने इसी माह हो सकता है दौरा, 33 सीटों पर कांग्रेस ने बतायी है दावेदारी मजबूत

Jharkhand Election: झारखंड में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में चुनावी बिगुल फूंका है, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी कमान संभालने आ रहे हैं। राहुल गांधी इसी महीने झारखंड आ सकते हैं। खबर है कि राहुल गांधी इस दौरान झारखंड में चुनावी तैयारी की ना सिर्फ समीक्षा करेंगे, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से फीडबैक भी लेंगे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

राहुल गांधी इस दौरान गठबंधन को लेकर अपनी ताकत को भी टटोलने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है, गठबंधन के पूर्व सीट शेयरिंग का भी राहुल गांधी तैयार करना चाहते हैं। लिहाजा वो हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस झारखंड के विधानसभा चुनाव में 33 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी और स्थिति को मजबूत बता रहा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

पिछले दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नई दिल्ली में हुई, जहां चुनाव से जुड़ी तमाम बातों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी का दौरा होगा। इस क्रम में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य मुलाकात कर उनसे बात करेंगे।

यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से अगस्त के अंतिम सप्ताह में रांची आने का आग्रह किया।बैठक में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी भी थे। बैठक में झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

Related Articles
Next Story