झारखंड में बारिश: कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, आज और कल के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Rain Alert: झारखंड में आज भी कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक होने वाली बारिश की वजह बन सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए झारखंड के 5 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि इस दौरान वज्रपात से बचने की भी चेतावनी दी गयी है। लो प्रेशर एरिया डीप डिप्रेशन में बदल रहा है। आने वाले 48 घंटे के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा। इससे झारखंड के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड के कई हिस्सों में निम्न दबाव का असर दिख रहा है।

देर रात से ही हवा की गति सामान्य से तेज हो गई थी।मौसम विभाग ने इसे लेकर इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।


लो प्रेशर एरिया का 16 सितंबर से असर कम हो सकता है। इसके बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में 16 और 17 सितंबर को अच्छी खासी बारिश हो सकती है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story