उजड़े मकान...टूटे पेड़ और गांव में सन्नाटा...सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया VIDEO, लिखा, संथालपरगना कश्मीर घाटी बनने की राह पर, जहां हिंदू विस्थापित ....

रांची। झारखंड में डेमोग्राफी चेंज को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा लगातार इस मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेर रही है। निशिकांत दुबे ने बुधवार को बरहेट विधानसभा की आदिवासी बेटियों की एक लिस्ट जारी की थी, जिनके शौहर मुस्लिम थे। उन्होंने इस सूची को जारी कर ये जानकारी दी थी बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां की आदिवासी युवतियों से शादी कर रहे हैं और फिर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं अब निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक VIDEO पोस्ट कर निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे ने पाकुड़ के तारानगर इलामी गांव का जिक्र करते हुए लिखा है कि यहां हिंदू लोग पलायन करने को मजबूर हो गये हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने यहां इतना हिंदूओं को प्रताड़ित किया, वो अपने गांव को छोड़कर भाग गये। वीडियो में गांव की वीरागनी दिखाते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झारखंड में इंडी गठबंधन के शासन में यह पाकुड का तारानगर इलामी गॉंव वीरान हो गया। दोष क्या, एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर मुस्लिम लड़का ब्लैकमेल कर रहा था।

निशिकांत दुबे ने आगे लिखा है कि विरोध करने पर पूरे हिंदू को ही गॉंव छोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठिया आ गएअब पश्चिम बंगाल के लोगों के हाथों असहाय। संथालपरगना कश्मीर घाटी बनने की राह पर, जहां हिंदू विस्थापित हुए अपने ही देश में...। वीडियो में भी साफ तौर पर नजर आ रहा है कि घरों को तोड़ा फोड़ा गया है। घर के बाहर लगे पेड़ों को भी तोड़ा गया है। सांसद ने इस मामले में झारखंड पुलिस पर भी सवाल खड़े किये हैं।


HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story