मंईया सम्मान योजना का राशि आज से पहुंचनी शुरू हो जायेगी खातों में, मुख्यमंत्री ने बताया, कब-कब किस प्रमंडल में पहुंची राशि

रांची। चुनाव के पहले मंईयां सम्मान योजना के रूप में हेमंत सरकार ने अपना ट्रंप कार्ड चल दिया है। झारखंड में झामुमो को पता है कि अगर ये योजना पूरी तरह से मुकम्मल हो गया, तो उसकी चुनावी जीत की राह आसान हो जायेगी। लिहाजा पूरी सरकार मंईयां योजना को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

मंईयां योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपये मिलना शुरू हो गया है। अब 30 अगस्त तक अधिकांश जिलों में सम्मान राशि की पहली किस्त देने की प्लानिंग में हेमंत सरकार है।

खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि राज्यवासियों, आज से प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुँचनी शुरू हो जाएगी।

22 अगस्त - पलामू प्रमंडल - पलामू 24 अगस्त - उत्तरी छोटा नागपुर - हज़ारीबाग़ 27 अगस्त - संथाल परगना - दुमका 28 अगस्त - कोल्हान प्रमंडल - चाईबासा 30 अगस्त - दक्षिणी छोटा नागपुर - राँची में आप बहनों से संवाद करूँगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त पहुँच जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया है कि आज तक 45 लाख बहनों का निबंधन हो चुका है। 42 लाख 85 हज़ार (94.6%) बहनों के आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। मात्र 18 दिनों में यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।


स्वीकृत आवेदनों के बैंक खातों में 31 अगस्त से पहले पहली किस्त के रूप में 1000 रुपये सरकार हस्तांतरित कर देगी। इस योजना का लाभ झारखंड की 21 से 50 साल तक की हर उस महिला को मिलेगा।

आवेदन करने वाली महिलाओं का परिवार अंत्योदय श्रेणी में शामिल होना जरूरी है. सम्माकन राशि पाने के लिए महिला को अपना पंजीकरण कराना होगा. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का कहना है कि यह सतत चलनेवाली योजना है.

जो युवती अभी 20 वर्ष की है, वह भी जब 21 वर्ष की हो जायेगी, तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए खुद को पंजीकृत करा सकेगी. यानी पंजीकरण प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story