डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर दी सैद्धांतिक सहमति, अब ये नया नाम....

रांची। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की अब पहचान बदल जायेगी। दशकों से जिस नाम से पलामू का डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन जाना जाता था, अब उसका नाम बंदलने जा रहा है। राज्य सरकार ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन नाम बदलकर पलामू रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर रजामंदी भी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू जिला के अंतर्गत डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है, ताकि इसे अग्रतर कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय, केंद्र सरकार को प्रेषित किया जा सके।

दरअसल झारखंड सरकार ने डालटनगंज शहर का नाम बदलकर 2001 में मेदिनीनगर किया था। लेकिन केंद्रीय संस्था व प्रतिष्ठान जैसे रेलवे स्टेशन, बैंक, डाक घर व दूर संचार विभाग में आज भी डालटनगंज नाम का इस्तेमाल हो रहा है।

लेकिन अब जल्द ही डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की पहचान बदल जायेगी, अब स्टेशन को मेदनीनगर के नाम से जाना जायेगा।

डाल्टनगंज नाम क्यों पड़ा

पलामू जिले के राजा मेदिनीराय प्रतापी, न्याय प्रिय, दयावान और आर्थिक रूप से आम जनता को समृद्ध रखने वाले राजा थे। अंग्रेज सरकार ने शहर का नाम क्रूर व अत्याचारी डिप्टी कमिशनर डालटन के नाम पर शहर का नाम डालटनगंज कर दिया।


दुर्भाग्य की बात है कि 2001 से डालटनगंज का नाम मेदिनीनगर कर दिया गया है। लेकिन केंद्रीय कार्यालय के बोर्ड पर मेदिनीनगर न लिखकर डालटनगंज लिखा हुआ है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story