ये बोल कांग्रेस का कर देंगे कबाड़ा...कोई रिजेक्टेड सामान, तो कोई बाजार में बिकने वाला... कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान को BJP बनाने जा रही बड़ा मुद्दा

रांची। गठबंधन के बड़बोले नेता कहीं चुनाव में इस बार गठबंधन की लुटिया ना डूबो दे। भाजपा ने इसे चुनाव में बड़ा मुद्दा बना लिया है। इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब डॉ अजय कुमार के भी रघुवर दास की बहू और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर दिये बयान पर भाजपा आक्रामक है।
भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता करार दिया है। डॉ अजय कुमार ने पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी।
जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने रविवार को जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास पर व्यक्तिगत आक्षेप किए। उन्होंने उनके पति ललित दास पर भी गंभीर टिप्पणी की।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पूर्णिमा दास अपने पति के कारनामों पर अंकुश नहीं लगा पाईं, तो वह इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र को कैसे संभालेंगी।
रघुवर दास के साहबजादे के कारनामों की लंबी फेहरिस्त है। 7 जुलाई को ओडिशा के राज्यपाल के पुत्र ने पुरी रेलवे स्टेशन से लेने के लिए लग्जरी कार नहीं भेजने पर राजभवन में तैनात अधिकारी बैकुंठ प्रधान के साथ राजभवन परिसर में मारपीट की थी।
भाजपा ने वीडियो जारी कर कांग्रेस के नेताओं को घेरा है। भाजपा ने कहा है कि इस चुनाव में महिलाओं के प्रति घटिया सोच ऱखने वाले नेताओं को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। भाजपा ने सवाल उठाया है कि आखिर हेमंत सोरेन ऐसी घटिया बयान देने के मुद्दे पर मौन क्यों हैं।
सत्ता के लिए कांग्रेस से गठबंधन बनाकर बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के अपमान से समझौता कर लिया है। pic.twitter.com/fAI9CqLzGJ
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) October 29, 2024