झारखंड में इस बार भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट समय से पहले होगी जारी, अगले महीने के दूसरे सप्ताह तक में आधे से ज्यादा प्रत्याशी के नामों का होगा ऐलान

Vidhansabha Election: भाजपा इस बार विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट समय से पहले जारी कर देगी। अब तक होता ये रहा है कि नामांकन के दौरान कई प्रत्याशियों की सीट फाइनल की जाती थी, इससे उन्हें तैयारी का मौका नहीं मिलता था, लेकिन इस बार भाजपा झारखंड में तख्तापलट की तैयारी में है। लिहाजा वो बहुत ही सुनियोजित तरीके से पूरी तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा का ये प्रयोग कामयाब रहा था। भाजपा ने विपरीत स्थिति के बावजूद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी, लिहाजा यही रणनीति वो झारखंड में भी आजमाने की कोशिश में है। भाजपा इस बार झारखंड में सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह से आशान्वित हैं। लिहाजा पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

जानकारी के मुताबिक अगले महीने पहले सप्ताह में लगभग आधी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जायेगा। इंटर्नल सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी के बाद उसे आलाकमान के सुपूर्द किया जायेगा। प्रत्याशी के साथ ही इस बार भाजपा का घोषणा पत्र भी जबरदस्त रहने वाला है। घोषणा पत्र और उम्मीदवार दोनों इस बार समय से पहले जारी करने की प्लानिंग में भाजपा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 से 29 सितंबर के बीच घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी और 10 अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने अधिकतर क्षेत्रों में सर्वे भी कराया हुआ है।

अन्य स्रोत से भी योग्य उम्मीदवारों के बारे में जानकारी ली गई है। ऐसे में उम्मीदवारों का चयन सर्वश्रेष्ठ होगा। इन तमाम बातों की जानकारी शिवराज सिंह ने दी है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story