Transfer News: झारखंड प्रशासनिक सेवा कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें लिस्ट

रांची :विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है। चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित अनंत कुमार का भी ट्रांसफर किया गया है. स्वास्थ्य विभाग में उपसचिव के पद पर इन्हें स्थानांतरित किया गया है.

यहां देखें लिस्ट....










जुल्फिकार अली नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. जावेद अनवर को कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. सीमा दीपिका टोप्पो एटीआई में उपनिदेशक (हिंदी) बनायी गयी हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


सिमडेगा के कार्यपालक दंडाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो को एटीआई में उपनिदेशक (हिंदी) पद पर पदस्थापित किया गया है. दुमका के कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह का भी ट्रांसफर किया गया है. इन्हें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related Articles
Next Story