झारखंड का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे टीएस सिंहदेव, इनके बनाये घोषणा पत्र ने 15 साल की भाजपा सरकार को 15 सीट पर ला दिया था...

TS Singdev: अगले कुछ महीनों में झारखंड में चुनाव होना है। कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां प्रत्याशी चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है, तो दूसरी तरफ चुनावी घोषणा पत्र भी तैयार किया जा रहा है। इस बार चुनावी घोषण पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दी है।

सरगुजा महाराज के नाम से चर्चित टीएस सिंहदेव के अलावे अमिताभ दुबे को भी चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष रह चुके टीएस सिंहदेव झारखंड के अलावे जम्मू कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए भी घोषणा पत्र तैयार करेंगे।

टीएस सिंहदेव को बेहद काबिल राजनेता माना जाता है। 2018 में उन्हें छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। उनके घोषणा पत्र का ही कमाल था कि 15 साल की भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 15 सीट पर ला दिया था। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड 70 से ज्यादा सीटें जीती थी और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को घर बैठने पर मजबूर कर दिया था।

कौन हैं टीएस सिंहदेव

31 अक्टूबर 1952 को जन्मे टीएस सिंह देव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है। कहा जाता है कि वह अपने क्षेत्र अंबिकापुर में मुख्यालय के साथ सरगुजा के वर्तमान महाराजा भी हैं। हालांकि, वह सरगुजा के सिंहासन पर बैठने वाले सबसे अंतिम राजा हैं। देव 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अमीर उम्मीदवार थे।

सरगुजा के महाराजा देव राज्य विधानसभा में अपनी पूर्ववर्ती रियासत की राजधानी अंबिकापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। देव की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनको उनके क्षेत्र के लोग "टीएस बाबा" के नाम से बुलाते हैं।

टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर नेता में शामिल हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. राजघराने से होने के कारण वह छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक हैं. वह छत्तीसगढ़ की चौथी विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं. वह 2008 से अंबिकापुर (जिला सरगुजा) से छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं.


वह भाजपा (BJP) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में बहुत सक्रिय राजनेता रहे हैं, जिस कारण उन्हें 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में लाने में मदद की. 2013 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस सबसे धनवान उम्मीदवार रहे थे (TS Singh Deo Political Career).उनका जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (Allahabad/Prayagraj) में हुआ था (TS Singh Deo Born). उनके माता-पिता मदनेश्वर शरण सिंह देव और देवेंद्रकुमारी सिंह देव थें।

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार जीते

टीएस सिंहदेव साल 2008 में पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंबिकापुर (जिला सरगुजा) से निर्वाचित हुए। हालांकि, साल 2013 में फिर से दोबारा अपने इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए और विधानसभा पहुंचे और 6 जनवरी 2014 को विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को राज्य की सत्ता में भारी बहुमत से लाने में मदद की।






2018 के चुनावों में उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 वोट के अंतर से पराजित हो गये।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story